Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, करेंगे तरक्की


By Ashish Mishra27, Dec 2024 08:26 AMjagran.com

धन लाभ के योग

आज के दिन कई राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। वहीं, कई जातक करियर में तरक्की करेंगे और कार्य में सफलता भी हासिल करेंगे।

मेष राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपने सामान की हिफाजत करें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।

कर्क राशिफल

पत्नी और बच्चों को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए आज अपना घर चेंज कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ होगा। पत्नी से मनमुटाव दूर होगा।

सिंह राशिफल

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। आज रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ आज पार्टनर के साथ कर सकते हैं।

तुला राशिफल

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं, आज आपका वह कार्य पूर्ण होता दिखेगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अपने मित्रों रिश्तेदारों से सहयोग मांग सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर आपको मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें, नहीं तो हानि हो सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप प्रत्यारोप लगाया जाए, जिस कारण आपकी छवि पर असर पड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान पर ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ