Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को स्वास्थ्य के मामले में रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan26, Jan 2024 11:51 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न से आप कोई नया और बड़ा काम शुरू कर सकते है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा, आज अपनी वाणी पर संयम रखे। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है, व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

मिथुन राशिफल

आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा, आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा आदि पर न जाएं, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने खान पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा, आप व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका मंगलमय रहेगा, आप का मन आज आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। स्वास्थ्य में आज आप लाभ महसूस करेंगे, आपका कोई पुराना काम आज आप फिर से शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, आप के सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा, व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु राशिफल

आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा, पारिवारिक सदस्यों का प्रेम सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें।

मीन राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा, व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा।