Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को व्यापार के मामले में रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan25, Aug 2024 08:09 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जिस कार्य की पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन अच्छा है, परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार आदि में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे।

मिथुन राशिफल

किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा आदि पर बाहर जा सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।

कर्क राशिफल

आज आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण थकावट आदि महसूस होगी।

सिंह राशिफल

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, परंतु आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे।

कन्या राशिफल

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल

आज आप पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में आपका सहयोग परिवार के लोग करेंगे। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से आपको परेशानी बढ़ेगी।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी अपने के द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा काम मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।