चाणक्य के अनुसार ऐसे लोग जीवन भर बने रहते हैं गरीब


By Farhan Khan08, Sep 2024 10:00 AMjagran.com

ऐसे लोग बने रहते हैं गरीब

आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में ऐसे लोगों के बारे में जिक्र किया है, जो जीवन भर गरीब बने रहते हैं। आइए इन लोगों के बारे में जानें।

लालची लोग

जो लोग लालची होते हैं, उनके पास कोई भी चीज कितनी भी आ जाए। इन्हें कम ही लगेगी। ये कभी संतुष्ट नहीं हो सकते।

सब कुछ गवां देना

चाणक्य के अनुसार ऐसे लोग हमेशा गरीब बने रहते हैं। लालच की वजह से ये अपना सब कुछ गवां देते हैं।

शराब पीना

जो लोग शराब पीने या फिर जुआ खेलने जैसी आदत के शिकार होते हैं, ऐसे लोग कितना भी कमा लें। गरीब ही बने रहेंगे।

पाई-पाई के मोहताज

इसके साथ ही ऐसे लोग कर्ज तक में डूब जाते हैं और पाई-पाई के मोहताज हो जाते हैं। व्यक्ति को शराब या जुआ खेलने से बचना चाहिए।

धन और दौलत का दिखावा करना

जिन लोगों को अपने धन और दौलत का दिखावा करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग दिखावे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

संपर्क में न रहें

चाणक्य के अनुसार ऐसे लोग भी सदैव गरीब बने रहते हैं। इन लोगों के संपर्क भी भूल से भी नहीं रहना चाहिए।

अगर आप अमीर बनना चाहते हैं, तो चाणक्य की इन बातों का खास ख्याल रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com