Aaj ka Rashifal: इन 6 राशियों को होगी धन की कमी, रहना होगा सतर्क


By Ashish Mishra23, Jan 2024 09:58 AMjagran.com

धन की कमी

कई ऐसी राशियां हैं जिन्हें आज के दिन धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

मेष राशिफल

आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों, रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी ।साथ ही व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। मन शांत होगा। साथ ही आज आप अपने आपको आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। विरोधी परास्त होंगे।

धनु राशिफल

आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच-विचार कर लें। बिना अपनों की सलाह के आज बड़ा कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आंखें बंद कर विश्वास न करें।

मकर राशिफल

आज आपके कार्य में अड़चन आ सकती है, जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं उसमें अभी विलंब है। व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि उधार के रूप में किसी को न दें।

कुंभ राशिफल

आज आपको व्यवसाय में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद आपको मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशिफल

आज कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ