Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना


By Ashish Mishra21, Dec 2024 09:45 AMjagran.com

परेशानी का सामना करना

आज के दिन कई राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों को व्यापार में नुकसान हो सकता है।

मेष राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव का वाला रहेगा, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। दोस्तों व संबंधियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार आदि क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।

मकर राशिफल

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम, कार्यक्षेत्र में आज मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ