Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगी असफलता, होगा नुकसान


By Ashish Mishra20, Sep 2024 07:31 AMjagran.com

असफलता का सामना करना

आज के दिन कई राशि के जातकों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों को करियर में सफलता भी मिलेगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। हो सकता है व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में इस समय गिरावट का दौर नजर आएगा।

कर्क राशिफल

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद आज आपको मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज आप बहुत दिनों से चल रहे काम की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। आज आपको कोई बड़ा जॉब या व्यापार में बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या राशिफल

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा है।

तुला राशिफल

आज आप स्वास्थ्य कारणों के चलते परेशान रह सकते हैं। बदलते मौसम के चलते आप और आपका परिवार बीमारियों से घिर सकते हैं। आज के दिन आप कोई बड़ा निवेश व्यापार-व्यवसाय में ना करें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपने लिए कोई मकान या जमीन खरीद सकते हैं। हो सकता है आपको कोई बड़ा ऑफर या बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदारी मिल सकती है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आप अपने किसी बड़े काम के चलते बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने मित्र और परिवारजनों से कार्यक्षेत्र में आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिस कारण व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

मकर राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में आज दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। अच्छा होगा वाहन आदि संभाल कर चलाएं।

कुंभ राशिफल

आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो बड़ी दुर्घटना आपके साथ हो सकती है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि किसी को उधार के रूप में न दें, नहीं तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई धार्मिक यात्रा आदि पर जाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। अपने मित्रों या परिवार जनों के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ