आज के दिन कई राशि के जातकों को बिजनेस में फायदा होगा। वहीं, पहले से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा।
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंता मुक्त रहेंगे।
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसका आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है।
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपके विरोध में आ सकते हैं।
आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा।
आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें।
आज का दिन आप कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे। सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।
आज आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको परिवार में मान-सम्मान मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच सकते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी।
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद में आज आप फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ