Aaj Ka Rashifal 19 March: इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra19, Mar 2025 07:35 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप प्रसन्न रहेंगे, मन उत्साह से भरा रहेगा। आज किसी निजी कार्यक्रम में जाना होगा, पुराने लोगों से मिलना होगा। किसी नए कार्य की प्लानिंग आज आप कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य में लाभ होगा।

वृषभ राशिफल

आज संभलकर रहें, शत्रुपक्ष आपके कार्य को बिगाड़ सकता है। वाणी का प्रयोग संभलकर करें, किसी नए अपरिचित व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

मिथुन राशिफल

मन में नेगेटिव थॉट आएंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, व्यर्थ की झंझटों से दूर रहें। आज अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं।

कर्क राशिफल

दिन अच्छा है, कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा, नौकरी वर्ग के लोगों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आज अपने किसी खास व्यक्ति से मिलने से मन खुश रहेगा।

सिंह राशिफल

आज लाभ के योग निर्मित होंगे, आज आपको सफलता मिल सकती है। मन को एकाग्र रखें, अपने कार्य में पूरी ताकत झोंक दें। अपने खास लोगों से सहयोग प्राप्त होगा, परिवार के लोगों के साथ मतभेद खत्म होंगे।

कन्या राशिफल

अपनी हेल्थ पर ध्यान दें, इसके लिए योग आदि का सहारा लें। व्यापार आदि में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, आर्थिक समस्याएं देखने को मिलेंगी।

तुला राशिफल

कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है, आज अपनों के साथ समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी से आर्थिक सहयोग मांगना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। कुछ नए प्लान जीवन में लागू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, परिवार में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन बेहद अच्छा है, ईश्वर की कृपा से आज आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। व्यापार क्षेत्र में आप अपना नया कार्य शुरू कर सकते हैं, अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल

आज मन शांत रहेगा, नेगेटिव थॉट मन में आएंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी, अपनों से कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे। परिवार में स्थिति आपके विपरीत रहेगी।

कुंभ राशिफल

आज यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सावधान रहें। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य और विवाद से दूर रहें, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें।

मीन राशिफल

आज का दिन अच्छा है। कहीं बड़ा निवेश करने का विचार मन में आ सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। व्यापार आदि में स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।