Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को बिजनेस में होगी ताबड़तोड़ कमाई


By Ashish Mishra18, Jun 2024 09:09 AMjagran.com

बिजनेस में कमाई

आज के दिन कई राशि के जातकों को बिजनेस में ताबड़तोड़ कमाई होगी। वहीं, कई जातकों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है।

कन्या राशिफल

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्ग दर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते विषम आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है।

मकर राशिफल

आज आप सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। बीपी आदि के कारण आपको शारीरिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कुंभ राशिफल

आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिढ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें।

मीन राशिफल

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से बाद में बात हो सकती है।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ