Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशियों को स्वास्थ्य में होगा बड़ा लाभ


By Farhan Khan18, Aug 2024 10:20 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। आप किसी यात्रा आदि का मन बना सकते हैं। परिवार के साथ बाहर जाने का योग बन रहे हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई विशेष कार्य का निर्णय आज जीवन में ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज यात्रा पर बाहर जाते समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा, आज आपका मन अशांत रहेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है।

तुला राशिफल

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

धनु राशिफल

आज आपको अपनों से मान-सम्मान मिलेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी।

मकर राशिफल

आज के दिन आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको रिश्तेदारों व मित्रों से व्यापार-व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा दे सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं।