बुरी नजर से बचने के लिए अपनाएं ये चमत्कारिक उपाय


By Farhan Khan18, Aug 2024 07:00 AMjagran.com

बुरी नजर लगना

जब किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव उनकी लव लाइफ, सेहत, नौकरी, परिवार और करियर पर भी पड़ता है।

समय रहते बुरी नजर की पहचान

व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक परेशानियों का आगमन होने लगता है। ऐसे में समय रहते बुरी नजर को पहचानना जरूरी है।

बुरी नजर से बचने के लिए करें ये उपाय

आज हम आपको बताएंगे कि बुरी नजर से बचने के लिए कौन-से चमत्कारिक उपाय अपनाए जा सकते हैं? आइए इन उपायों के बारे में जानें।

साबुत लौंग इंसान के ऊपर से उतार लें

यदि आपके घर में किसी सदस्य को बुरी नजर लग गई है, तो ऐसे में 5 साबुत लौंग लेकर उसे नजर लगने वाले इंसान के सिर से पैर तक 7 बार सीधा और 7 बार उल्टा उतारकर जला दें।

नजर दोष होगा समाप्त

बुरी नजर को दूर करने के लिए लौंग का उपाय किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। आप भी यह उपाय कर सकते हैं। इससे नजर दोष समाप्त होता है।

नारियल को काले कपड़े में बांधें

बुरी नजर से बचने के लिए नारियल को काले कपड़े में बांधें। इसके बाद इस नारियल को मुख्य द्वार पर बांध दें।

मंगलवार का दिन

बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार का दिन उत्तम माना जाता है। सुबह स्नान करें और हनुमान जी की पूजा करें।

लड्डुओं का भोग लगाएं

इस दौरान उन्हें लाल चोला अर्पित करें और लड्डुओं का भोग लगाएं। यह उपाय आप लगातार सात मंगलवार करें।

ये उपाय आपको बुरी नजर से बचा सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com