Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है स्वास्थ्य


By Ashish Mishra16, Mar 2024 08:34 AMjagran.com

स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी

आज के दिन कई राशियों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, परंतु आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज आपका दिन सफल रहेगा नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचेंगे कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ