Aaj ka Rashifal: इन राशियों को व्यापार में होगा नुकसान, रहें सावधान


By Ashish Mishra15, Mar 2024 08:20 AMjagran.com

व्यापार में नुकसान

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ जातकों के स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आप किसी बड़ी उलझन से सुलझा सकते हैं ,जिस कारण मन शांत रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकान हो सकती है, लेकिन आप अपने कार्य में सफल होंगे। आज आर्थिक तौर से आपको बड़ी मदद मिल सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। विशेष कर स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं सामने आ सकती हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता।

कर्क राशिफल

आज अपने किसी विशेष कार्य के लिए को बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि आज आप का अपने पार्टनर से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा।

सिंह राशिफल

आज का आपका दिन अच्छा रहेगा, आपकी सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपका किसी विशेष कार्य में बड़ा निवेश करने का मन बन सकता है। कुछ पारिवारिक समस्याओं के चलते आपका मन अशांत रह सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज किसी कार्य के लिए आपको उत्तरदायित्व दिया जा सकता है।

तुला राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक कहा जा सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग का सामना करना पड़ेगा। आपके कार्य का विरोध होगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा।

धनु राशिफल

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं, कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे।

मकर राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

कुंभ राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वाणी पर संयम रखें।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ