Aaj ka Rashifal: इन राशियों को स्वास्थ्य के मामले में रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan13, Oct 2023 07:11 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। प्रातः काल से ही मन प्रसन्न रहेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृषभ राशिफल

आज के दिन मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जातक महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में असफल रह सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। सलाह दी जाती है कि आज व्यापार में बड़ा निर्णय लेने से बचें। महत्त्वपूर्ण कार्यो में क्षति होने से परेशान रहेंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। प्रातः काल मन प्रसन्न रहेगा, किंतु दिन के मध्य में किसी बात को लेकर मन में उधेड़बुन रहेगी।

सिंह राशिफल

आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। प्रातः काल से ही धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्त रह सकते हैं। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भ्रमण कर सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण ना कर पाने के कारण मन व्यथित रहेगा। निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें।

तुला राशिफल

आज के दिन जातक का शुभ फलदायक रहेगा। सोची हुई योजनाओं को पूर्ण कर लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नए सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। प्रातः काल ही धन संबंधित अच्छी खबर प्राप्त होगी। जातक व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। प्रातः काल किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। पड़ोसी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, सतर्क रहें।

मकर राशिफल

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। छोटी-छोटी योजनाएं बनाएंगे और उन्हें समय पर पूर्ण कर लेंगे। व्यापार-व्यवसाय बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल

आज के दिन जातक का मन आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। आज आप गुप्त दान भी कर सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन जातक का सकारात्मक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नई ऊर्जा प्राप्त होगी। घर में शांतिमय वातावरण रहेगा।