Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, बनेंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan13, Apr 2025 09:37 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज खुद का ख्याल रखें। परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कल झगड़ा हो सकता है। आज आप कोई नया काम शुरू न करें नहीं, तो नुकसान संभव है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा है। आज पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आज किसी विशेष काम की पूर्ति हो सकती है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा है। आज दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मन खुश रहेगा। परिवार के साथ आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ी चिंतित रहेंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में सोच-विचार कर बड़ा निवेश करें। आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह राशिफल

आज कोई खास काम पूरा हो सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में आज आप सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी आदि विवाद के कारण आप न्यायालय पक्ष के कार्य में उलझ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ आज दिन बहुत अच्छा निकलने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज घर में आपके काम की प्रशंसा होगी। आप किसी खास काम के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन किसी नए काम की योजना बन सकती है। घर में माहौल शानदार रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आप थोड़ा संभलकर रहें। शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। किसी पर भी भरोसा करना आज आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज किसी से मन की बात ना करें नहीं, तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आ सकती हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेगी। व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके काम को बिगाड़ सकते हैं।

मकर राशिफल

आज आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे। आज घर परिवार के लोगों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतने वाला है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश का विचार अगर बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

मीन राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान नजर आएंगे। मौसम के हिसाब से आज अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर की यात्रा पर जाएं, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी व्यक्ति से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं।