अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि किन मंत्रों का जाप करने से अचानक धन लाभ होता है?
कई लोग रोजाना सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे लोगों पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और धन लाभ भी होता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मंत्र का जाप करना चाहिए। कई मंत्र ऐसे होते हैं, जिसका जाप करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
पूजा-पाठ करते समय ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ मंत्र का जाप करना चाहिए।
धन के देवता कुबेर की पूजा करते समय ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा मंत्र का जाप करें। इससे धन प्राप्ति होती है।
अगर आप तुरंत धन पाना चाहते हैं, तो ओम ह्रीं श्रीं क्लीं श्रीं धनदा लक्ष्मी नमः मंत्र का जाप करें। इससे अचानक धन लाभ होता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।
गृह क्लेश का सामना करने वाले लोग इन मंत्रों का जाप करें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सदस्यों के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।
मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ