Aaj Ka Rashifal 12 March: इन 4 राशियों को बिजनेस में मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra12, Mar 2025 08:17 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप प्रसन्न रहेंगे, मन उत्साह से भरा रहेगा। आज किसी निजी कार्यक्रम में जाना होगा, पुराने लोगों से मिलना होगा। किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं, आज स्वास्थ्य में लाभ होगा।

वृषभ राशिफल

आज संभाल कर रहें, शत्रुपक्ष आपके कार्य को बिगाड़ सकता है। वाणी का प्रयोग संभाल कर करें, किसी नए अपरिचित व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

मिथुन राशिफल

मन में नेगेटिव थॉट आएंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, व्यर्थ की झंझटों से दूर रहें। आज अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है, पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी यदि में कार्य कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आज अपने किसी खास व्यक्ति से मिलने से मन खुश रहेगा।

सिंह राशिफल

लाभ के योग बन रहे हैं, आज सफलता आपको प्राप्त होना निश्चित है। मन को एकाग्र रखें, अपने कार्य में पूरी ताकत झोंक दें। आज लाभ के योग निर्मित होंगे, अपने खास लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल

अपने हेल्थ पर ध्यान दें, अशांत मन के लिए योग आदि का सहारा लें। व्यापार आदि में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याएं देखने को मिलेगी। किसी अपने के विरोध के कारण बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

कहीं बाहर जाने का प्लान मन में बन सकता है, आज अपनों के साथ उसे समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, आर्थिक सहयोग मांगना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा, कुछ नए प्लान जीवन में लागू कर सकते हैं। आज कुछ नया डिसीजन आपके लिए लाभकारी रहेगा, कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन बेहद अच्छा है, ईश्वर कृपा से आज आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। व्यापार क्षेत्र में आप अपना नया कार्य शुरू कर सकते हैं, अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल

आज मन अशांत रहेगा, नेगेटिव थॉट मन में आएंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावट होगी, अपनों से कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे। परिवार में स्थिति आपके विपरीत रहेगी।

कुंभ राशिफल

आज यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सावधान रहें। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य और विवाद से दूर रहें।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कहीं बड़ा निवेश करने का विचार मन में आ सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। व्यापार आदि में स्थिति अच्छी रहेगी।