Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को बिजनेस में मिलेगी तरक्की, बनेंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan12, Jan 2025 09:38 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा, जिस कारण मन शांत रहेगा। आज किसी अपने नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन अभी न करें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। साथ ही व्यापार के काम से आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों का प्रमोशन हो सकता है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नए लाभ के योग निर्मित करेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। किसी नए काम में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आज वाणी पर कंट्रोल रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।

सिंह राशिफल

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज आपको अपने मित्र या पड़ोसी व्यक्ति से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। आज किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्र और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे।

तुला राशिफल

आज का दिन बिजनेस की दृष्टि से आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप शारीरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, जिस कारण कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न होगी।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज खानपान पर काबू रखें। आज परिवार में किसी अपने से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया वाहन या मकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर से कोई बड़ी मदद आज आपको प्राप्त होगी, जिससे व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही आज आपका रुका हुआ धन आपको मिलेगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशिफल

आज आप अपने किसी डिसीजन के कारण आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं। अच्छा होगा किसी पर भी विश्वास न करें। किसी को भी पैसे उधार के रूप में देना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा।