हस्तरेखा द्वारा आयु का निर्धारण कैसे किया जाता है?


By Farhan Khan11, Jan 2025 04:18 PMjagran.com

हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति से जुड़ी जानकारियां हासिल करना

हस्त रेखा शास्त्र के जरिए व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सभी जानकारियां हासिल की जा सकती है। इसमें करियर, कारोबार, धन, भाग्य और शादी आदि शामिल है।

मणिबंध रेखाओं से जानें अपनी उम्र की सीमा

हमारी हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। आज हम आपको इन रेखाओं की संख्या के जरिए बताएंगे कि आप कितने साल तक जीवित रहेंगे।

1 मणिबंध रेखा में व्यक्ति की आयु होगी 25 साल

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में कलाई के पास एक मणिबंध रेखा है, तो उस व्यक्ति की आयु 20 से 25 साल होगी। ये रेखाएं आड़ी होती हैं।

2 मणिबंध रेखाओं में व्यक्ति की आयु होगी 50 साल

हस्त रेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के हाथ में 2 मणिबंध रेखाएं हैं, तो उस व्यक्ति की औसत आयु 45 से 50 साल की हो सकती है।

3 मणिबंध रेखाओं में व्यक्ति की आयु होगी 75 साल

अगर आपकी हथेली में कलाई के पास 3 मणिबंध रेखाएं हैं, तो आपकी आयु 70 साल होगी। आसान शब्दों में कहें, तो आपकी आयु 75 साल हो सकती है।

4 से मणिबंध रेखाओं में व्यक्ति की आयु होगी 100 साल

जिन लोगों की हथेली में 4 या उससे अधिक मणिबंध रेखाएं होती हैं, उनकी आयु 100 साल होती है। ऐसे लोग दीर्घायु होते हैं। ये शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं।

मणिबंध रेखाएं स्पष्ट होने से व्यक्ति रहता है सेहतमंद

अगर मणिबंध रेखाएं धुंधली हैं या टूटी हैं, तो जातक किसी बीमारी से पीड़ित हो सकता है। वहीं, रेखाएं स्पष्ट हैं और टूटी नहीं हैं, तो जातक सेहतमंद रहता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com