Aaj Ka Rashifal : इन राशियों का दिन रहेगा शुभ


By Farhan Khan11, May 2023 10:13 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी बड़े कार्य का ऑफर आज मिल सकता है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा पर जाने का योग बनेगा। पारिवारिक मतभेद खत्म हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। पारिवारिक मतभेद के कारण मन अशांत रहेगा।

कर्क राशिफल

आज आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार आदि में बड़ा जोखिम न लें। वाणी पर संयम रखें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी पुराने खास व्यक्ति से मिलना होगा। पारिवारिक सदस्यों से धोखा मिल सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम में विजय मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी खास व्यक्ति के मिलने से कोई पुराना विवाद खत्म होगा।

कन्या राशिफल

आज आप कोई नया कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ा काम मिल सकता है। पत्नी की स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला राशिफल

आज आप लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन संभलकर चलाएं और वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने विवाद में आप फंस सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप बहुत दिनो से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य में कुछ आराम महसूस करेंगे। आज कोई बड़ा काम शुरू न करें। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में आपको किसी अपने से नुकसान होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका मन स्थिर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद में विजय प्राप्त होगी।

मकर राशिफल

आज आप वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, साथ ही कोई नया काम शुरू न करें। पत्नी से मतभेद खत्म नहीं होंगे। अच्छा रहेगा परिवार में सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। व्यापार में नई साझेदारी सोच-विचार कर करें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला होगा। स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने विवाद के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

मीन राशिफल

आज के दिन आप नया वाहन आदि ले सकते हैं। व्यापार में कोई नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। काम की अधिकता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।