गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक है। इसमें व्यक्ति को धर्म पूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया है।
बताया गया है कि मनुष्य धरती पर जो कर्म करता है, उसके आधार पर ही उसका फल मिलता है।
गरुड़ पुराण के मुताबिक जो व्यक्ति मृत्यु के समय भगवान का नाम लेता है उसकी मुक्ति का मार्ग खुल जाता है।
गरुण पुराण के मुताबिक एकादशी व्रत को पूरी निष्ठा, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ करने से व्यक्ति के समस्त दुख का नाश होता हैं।
गरुण पुराण में बताया गया है कि जो लोग गंदे वस्त्र पहनते हैं उनका सौभाग्य नष्ट हो जाता है और न ही उनके घर में लक्ष्मी का वास होता है।
गरुण पुराण में यह भी जिक्र किया गया है कि देवी-देवताओं का अपमान करने वाले, धार्मिक स्थानों पर अनुचित काम करने वाले लोगों का नर्क जाना तय है।
गरुण पुराण में अलग-अलग कार्यों के लिए भिन्न-भिन्न दंड निर्धारित किए गए हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए विजिट करें jagran.com