Aaj Ka Rashifal 11 March: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra11, Mar 2025 08:27 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। आज परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी बड़े बिजनेस में आप पार्टनर बन सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन मनमुताबिक रहने वाला है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी सहयोगी से बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी। बहुत दिनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है।

कर्क राशिफल

आज किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी घटना घट सकती है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। आज आपके विचारों में नेगेटिव थॉट ज्यादा आएंगे। आज व्यापार में भी आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा पर जाएं तो सावधानी रखें। व्यापार में सोच विचार कर निवेश करें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य में आज आपको लाभ होगा। कार्य की अत्यधिकता के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आज आपको उदासी महसूस होगी।

वृश्चिक राशिफल

आज व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी। पुराने लिए लोन के कारण आज आप आर्थिक तौर से परेशानी महसूस करेंगे। व्यर्थ के विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें।

धनु राशिफल

आज का दिन आर्थिक तौर से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी नई पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देखने को मिलेगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में चल रहे काम में सफलता मिलेगी। आज आपके व्यवहार से शत्रु भी आपके मुरीद हो जाएंगे।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज कोई विशेष ऑफर मिलने से काम में लाभ के योग बनेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।