Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगी शुभ फल की प्राप्ति


By Ashish Mishra11, Dec 2023 09:38 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

मिथुन राशिफल

आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठायें। पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।

सिंह राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आज व्यापार में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, कहीं बाहर न जाएं । किसी को बडी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड सकती है।

धनु राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा।

मकर राशिफल

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार मे आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज आप विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।