Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर बरसेगा पैसा, व्यापार में होगा लाभ


By Akanksha Jain10, Dec 2023 10:39 AMjagran.com

मेष

आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है साथ ही काम धंधे में आज गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा बदलाव व्यापार में न करें नहीं तो नुकसान की संभावना है।

वृषभ

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है।परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत सकते हैं। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते है। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है।

सिंह

आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यवसाय में आज बड़ा रिस्क न लें नहीं तो नुकसान की संभावना है।

कन्या

आज आपका दिन अत्यधिक भाग दौड़ भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज व्यापार में कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने पार्टनरों के बारे में अच्छे से जानकारी लें।

तुला

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, मन शांत होगा। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा और आपके विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु

आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच-विचार कर लें। आंखें बंद करके विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर

आज आपके कार्य में अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं उसमें विलंब होगी, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ

आज आपको व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आज आर्थिक मदद आपको मिलेगी और आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन

आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। व्यापार में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आज आप अपना कोई पर्सनल कार्य भी शुरू कर सकते हैं।

आध्यात्मिक की खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहे jagran.com