आज के दिन कई राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। वहीं, कई जातकों को कारोबार में लाभ होगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कुछ नया दायित्व आपको मिल सकता है।
आज व्यापार क्षेत्र में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं है, लेन-देन करने में सावधानी रखें। सोचे हुए कार्य में रुकावट आएगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद होने की संभावना है।
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, व्यापार क्षेत्र में कुछ अड़चनें आएंगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आज आपका किसी भी व्यक्ति के प्रति उदार होना नुकसानदायक रहेगा।
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आज आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही आज आपके मन से निगेटिव विचार दूर होंगे, नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे।
आज का दिन आपके लिए निर्णायक रहेगा। कोई विशेष कार्य के लिए आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आज आप किसी विशेष उद्देश्य के लिए लंबी यात्रा कर सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगी। परिवार में भी किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बनेंगे।
आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर से ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज अपने मन की बातों को किसी से शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है।
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है।
आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ का चांस बनेगा।
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं, कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा, रिश्तेदार या मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ