Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगी कारोबार में वृद्धि


By Farhan Khan09, Nov 2023 07:01 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है। इसलिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप यात्रा पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल

आज पत्नी और बच्चों से कोई बात विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें।

कर्क राशिफल

आज आप प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ आगामी समय में आपको दिखाई पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

सिंह राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

कन्या राशिफल

किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है, परंतु आपका विरोधी आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है।

तुला राशिफल

आज आप किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं, जिस कारण आप बहुत दिनों से परेशान थे। आज उसने आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपनी पत्नी से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं। हो सकता है कि ससुराल पक्ष के कारण आपके घर में कोई पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है।

धनु राशिफल

आज बड़ी यात्रा पर जाएं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रह सकते हैं।

मकर राशिफल

आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज पारिवारिक बात के कारण आप बड़ी उलझन में फंस सकते हैं।

मीन राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता के नए रास्ते खोलेगी।