आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों के कारोबार में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे। साथ ही किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगी।
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा।
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपके विरोध में आ सकते है।
आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा।
आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा नहीं, तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
आज के दिन आप कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे। सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।
आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यवसाय में पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा।
आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभालकर करें। कोई नया काम शुरू करें, तो सहयोगियों के बारे में जानकारी ले लें। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।
आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।
आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। किसी कार्य के चलते किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते, लेकिन कार्य पूर्ण होने में संदेह है।
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
रोजाना राशिफल को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ