Aaj Ka Rashifal 06 March: ये 4 राशियां बिजनेस में करेंगी खूब तरक्की, मिलेगा धन


By Ashish Mishra06, Mar 2025 08:11 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य के शुभारंभ करते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों और संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य की सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका वह काम पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।

मकर राशिफल

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम आज मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बदलते मौसम के चलते सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दोस्त से पैसे को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।