Aaj ka Rashifal: इन राशियों के भाग्य में होगा बदलाव, रहेंगे स्वस्थ


By Ashish Mishra06, Jan 2024 10:26 AMjagran.com

राशियों का भाग्योदय

कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। कुछ ऐसी राशियां हैं, जिन्हें कार्य में सफलता मिल सकती है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहने वाला है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपके पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है।

कर्क राशिफल

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको लाभ महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे।

तुला राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका कहीं अपने परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम शुरू ना करें। नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे।

कुंभ राशिफल

आज पत्नी और बच्चों के साथ आप बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों बाद परिवार के साथ यह आपके लिए आनंददायक क्षण होंगे। इससे परिवार में चल रहे वाद-विवाद में विराम लगेगा।

मीन राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में मिलेगा। यात्रा आदि पर अपने सामान और धन की रक्षा करें।