Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों की मनोकामना होगी पूरी, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra05, Aug 2024 08:55 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, जातकों की मनोकामना पूरी होगी।

मेष राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानियां सामने आएंगे। आज आपको आर्थिक स्थिति में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा लेनदेन बिना किसी व्यक्ति को पहचाने न करें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

कर्क राशिफल

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आपको अपने मित्र से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती हैं, जिस कारण आपका रुका हुआ काम शुरू होगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा पर स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। परिवार में बच्चे और पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आप कुछ नए काम के बारे में विचार बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त करेंगे। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई देगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका मन अशांत रहेगा, जिस कारण आप परेशान रहेंगे। आज कोई बड़ा डिसीजन बिना किसी के सलाह के न लें और न ही अपना डिसीजन परिवार पर थोपे, नहीं तो आपका विरोध हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई नई उम्मीद लेकर आएगा। आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं परंतु बिना किसी को पहचाने कोई बड़ा कदम उठाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से परेशानी बढ़ेगी।

मीन राशिफल

आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ