Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों की पलट जाएगी किस्मत, बन जाएंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan04, May 2025 11:05 AMjagran.com

कर्क राशिफल

चंद्रमा और मंगल दोनों लग्न में हैं, जिससे आपकी भावनाएं तेज हो सकती है। आज आप अधिक सेंसिटिव या रिएक्टिव रह सकते हैं। सप्तम भाव पर चंद्रमा की दृष्टि आपके पार्टनर के साथ गलतफहमियों का कारण बन सकती है।

सिंह राशिफल

चंद्रमा बारहवें भाव में है, जिससे आपकी ऊर्जा अंदर की ओर बदल सकती है। मंगल यहां आपको बेचैनी और अशांत सपनों की ओर ले जा सकता है। आठवें भाव में शुक्र से मानसिक शांति मिलेगी। आज मेडिटेशन आपके लिए फायदेमंद होगा। नवम भाव में सूर्य से आपको मार्गदर्शन मिलेगा।

कन्या राशिफल

चंद्रमा आज आपके एकादश भाव से गोचर कर रहें है, जिससे दोस्तों से जुड़ी भावनाएं और आपके लक्ष्य आज जोर पकड़ेंगे। लेकिन लग्न में केतु आपको नतीजों से थोड़ा दूर रखेगा। आज आप ज्यादा रिजल्ट से नहीं, बल्कि प्रोसेस पर ध्यान देंगे।

तुला राशिफल

आज चंद्रमा और मंगल दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। भावना में बहकर निर्णय न लें। आप खुद को साबित करने की जिद में उलझ सकते हैं। षष्ठ भाव में राहु और शनि मिलकर साजिश या स्वास्थ्य संबंधी समस्या को बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

चंद्रमा आपके नवम भाव में गोचर कर रहा है, जिससे आपके भीतर उच्च विचार और भावनाएं मिल सकती हैं। आप किसी आध्यात्मिक विषय या यात्रा की ओर आकृष्ट हो सकते हैं। मंगल आपकी मान्यताओं के लिए लड़ने को प्रेरित करेगा।

धनु राशिफल

आज चंद्रमा और मंगल आठवें भाव से गोचर कर रहे हैं। इससे भीतर की भावनाएं तेज होंगी। कुछ छिपी हुई बातें सामने आ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी बातें भी मन को उलझा सकती हैं, लेकिन चतुर्थ भाव में उच्च का शुक्र आपको भावनात्मक गहराई में प्रेम और सुकून देगा।

मेष राशिफल

चंद्रमा और मंगल दोनों आपके चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे घर-परिवार में भावनाएं तेज हो सकती हैं और छोटे-मोटे झगड़े बढ़ सकते हैं। आपके मन में निजी जीवन और प्रोफेशनल लक्ष्य के बीच खींचतान रह सकती है। लेकिन चंद्रमा का दशम भाव पर दृष्टि डालना करियर के लिए पॉजिटिव संकेत है।

वृषभ राशिफल

चंद्रमा आपके तृतीय भाव से गोचर कर रहा है, जिससे आपके बातचीत का तरीका इमोशनल हो सकता है। भाई-बहनों या पड़ोसियों से टकराव की संभावना है। साथ ही, छोटी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। चंद्रमा की नवम भाव पर दृष्टि आपके भाग्य को एक्टिव कर सकती है।

मिथुन राशिफल

आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव से गुजर रहें है, जिससे ध्यान परिवार और पैसों पर रहेगा। दशम भाव में उच्च शुक्र, बुध के साथ गोचर कर रहें है,जिससे करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। आठवें भाव पर चंद्रमा की दृष्टि पुराने अनुभवों को जगा सकती है। करियर में रुकावटें महसूस हो सकती हैं।

मकर राशिफल

आज चंद्रमा और मंगल सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ छोटी बात बड़ी बन सकती है। न तो चुप रहें, न ही तीखा बोलें, बीच का रास्ता अपनाएं। चंद्रमा की लग्न पर दृष्टि कहती है। अपनी जरूरतों को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशिफल

चंद्रमा आज छटे भाव में हैं। इसका मतलब है कि स्वास्थ्य और दिनचर्या पर फोकस जरूरी है। मंगल की उपस्थिति से खाने-पीने और एक्सरसाइज को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से भी मनमुटाव संभव है। सहकर्मियों से मतभेद होने पर वाद-विवाद से बचें।

मीन राशिफल

चंद्रमा और मंगल आज पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे रचनात्मक ऊर्जा का जोर रहेगा। प्रेम जीवन में भावनाओं का उफान आ सकता है। बच्चों को ज्यादा अटेंशन की जरूरत महसूस हो सकती है। लग्न में शुक्र आपको प्रेम और रचनात्मक ऊर्जा से भर देंगें।