Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगी धन हानि, रहें सतर्क


By Ashish Mishra03, Sep 2024 07:05 AMjagran.com

धन हानि

आज के दिन कई राशि के जातकों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मेष राशिफल

आज के दिन वाहन चलाने में सावधानी बरतें। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो आपको बड़ी हानि हो सकती है, जिससे उबर पाना बहुत मुश्किल होगा। स्वास्थ्य को लेकर आजा परेशान रह सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आपको कार्य के चलते काफी भागदौड़ करना पड़ सकता है, जिस कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए आज पूर्ण होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर के कारण आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।

कर्क राशिफल

आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, नहीं तो पहले का बना काम भी खत्म हो सकता है। आपके विरोधी मौके की तलाश में है। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें।

सिंह राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर मित्रों से झगड़ा हो सकता है। मन अशांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी में बड़ा इन्वेस्ट न करें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

कन्या राशिफल

आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका यह सफर आनंदपूर्वक रहेगा। पत्नी व बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशिफल

आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। शेयर मार्केट में आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण मन आशंकाओं से भरा रहेगा। अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए आज कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से आज विवाद की स्थिति बन सकती है, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप किसी विशेष काम से यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे-अच्छे विचार आएंगे। आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग शक्ति है।

मीन राशिफल

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है, आज वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ