Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra03, Oct 2024 08:08 AMjagran.com

कार्य में मिलेगी सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। ऐसे में इन जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी और जीवन में तरक्की करेंगे।

मेष राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ राशिफल

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।

मिथुन राशिफल

आज आप दिन उतार चढाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने किसी व्यवहार से मन परेशान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार व्यवसाय में न लें। नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें। नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन देन आज न करें।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं।

तुला राशिफल

आज दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड सकता है। पारिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें।

वृश्चिक राशिफल

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

धनु राशिफल

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। जिस काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप किसी लंबी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पडोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मीन राशिफल

आज आप किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन और अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंग। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ