Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगी बंपर कमाई, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra03, Dec 2024 08:59 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों को धन लाभ होगा और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।

मेष राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें नहीं, तो कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न होंगी।

वृषभ राशिफल

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट वह मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट वह मानसिक परेशानियों से आप परेशान महसूस करेंगे। व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करने जा रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें। साथ ही नया कार्य शुरू न करें।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं।

मीन राशिफल

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें नहीं, तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ