सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोज इस पौधे की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि किस दिन तुलसी पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
अक्सर लोग तुलसी की पूजा करते समय जल चढ़ाते हैं। ऐसे में कई लोग सप्ताह के सातों दिन जल अर्पित करते हैं। ऐसा करना वर्जित माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी में जल चढ़ाना वर्जित माना जाता है। इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
तुलसी के पौधे पर एकादशी, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के समय भी जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, न ही इन दिनों तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी पर जल चढ़ाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, गृह क्लेश का सामना करना पड़ता है।
रविवार के दिन तुलसी पर जल चढ़ाने से बचना चाहिए। इस दिन जल चढ़ाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, तरक्की रुकने लगती है।
वास्तु के अनुसार, रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ