Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan02, Mar 2025 08:00 AMjagran.com

मेष राशिफल

दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कामों के योग बनेंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी।

कन्या राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं।

तुला राशिफल

आज आप किसी खास काम के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिलेगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु राशिफल

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मकर राशिफल

दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। नया मकान व वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।