Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को स्वास्थ्य के मामले में रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan02, Dec 2023 11:26 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की लंबी अपनी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आपसे बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया और बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।