हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि अमावस्या के दिन कौन से उपाय करने से परेशानी दूर होने लगती है?
इस दिन उपाय करने से पितर प्रसन्न होने लगते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करना चाहिए।
अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पितृदोष भी दूर होने लगता है।
अमावस्या के दिन श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अमावस्या को उपवास रखना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इस दिन गाय को भोजन कराना चाहिए।
अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे कारोबार में भी तरक्की होती है।
अमावस्या का दिन पवित्र माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी दीपक जालना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ