Aaj Ka Rashifal 01 March: इन 4 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra01, Mar 2025 08:19 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। घर में मांगलिक काम के योग बनेंगे। आपका रुका हुआ कोई पुराना काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है।

वृषभ राशिफल

आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ विशेष काम के लिए आपका चयन किया जा सकता है। काम के क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशिफल

आज आप व्यर्थ के कामों में उलझे रहेंगे, जिस कारण आपका समय और धन खर्च होगा। आज किसी भी बात पर गुस्सा होना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। कुछ बातों को इग्नोर करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। आज आप विवादों से दूर रहें। प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप कार्य के क्षेत्र में अपने शत्रु वर्ग से काफी परेशान रहेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। घर और परिवार में किसी मांगलिक काम के योग बनेंगे। आज परिवार में माता-पिता किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। काम के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। परिवार में भाई और भतीजे से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

तुला राशिफल

आज के दिन कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिस कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। आज काम की वजह से आपको बाहर की लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारी से संबंध अच्छे रखने होंगे। वाणी पर काबू रखना आपके लिए अच्छा होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान आदि की रक्षा रखें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान रखें।