हथेली पर बनी ये रेखाएं बदल सकती है आपकी किस्मत


By Farhan Khan16, Mar 2025 07:00 AMjagran.com

किस्मत बदल सकती है ये रेखाएं

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर ऐसे कई निशान बताए गए हैं, जो व्यक्ति की किस्मत बदल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं निशानों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

हथेली में मस्तिष्क रेखा बनना

यदि किसी जातक की हथेली में मस्तिष्क रेखा दो भागों में बटकर त्रिकोण का चिन्ह बनती है, तो ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है।

हथेली में अर्धचंद्र का निशान बनना

ऐसे जातकों को भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। जिन लोगों की दोनों हथेलियों को मिलाने पर अर्धचंद्र का निशान बनता है, वह भी ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं।

हथेली पर धनुष बनना

अगर किसी जातक की हथेली पर अर्धचंद्र, धनुष, चक्र, माला, वज्र आदि का निशान बनता है, तो इन लोगों पर धन की देवी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

हाथ में सूर्य रेखा बनना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली में जिस जातक के हाथ में सूर्य रेखा बनती है, ऐसे व्यक्ति को खूब धन-दौलत मिलती है। इनका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा होता है।

हथेली पर त्रिशूल का चिन्ह बनना

हस्त रेखा शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा पर या फिर मंगल पर्वत के ऊपरी हिस्से में त्रिशूल का चिन्ह बनता है, उन जातकों पर महादेव का असीम कृपा बरसती है।

मिलेगी सफलता

ये जातक आने वाले समय में सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। इनके घर धन का आगमन होगा। परिवार में भी सदस्यों की आय बढ़ सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com