ऑफिस पार्टी में दिखेंगी ग्लैमरस, Alia से लें इंस्पिरेशन


By Priyam Kumari27, May 2025 03:00 PMjagran.com

फैशन क्वीन Alia Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस का हर एक लुक काफी स्टाइलिश होता है।

Alia Bhatt की साड़ियां

आलिया भट्ट जितनी प्यारी वेस्टर्न ड्रेस में लगती हैं, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत इंडियन आउटफिट में नजर आती हैं। एक्ट्रेस के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है।

ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए साड़ी

अगर आप ऑफिस पार्टी में साड़ी पहनकर ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो आलिया भट्ट की इन साड़ियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सिंपल साड़ी विद वर्क ब्लाउज

ऑफिस पार्टी में एलिगेंट लुक के लिए सिंपल साड़ी के साथ स्टोन वर्क ब्लाउज कैरी करें। इस तरह की साड़ियां आपको महफिल की जान बना देंगी।

शिफॉन साड़ी

आलिया भट्ट पिंक कलर की शिफॉन साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप भी ऐसी साड़ी ऑफिस पार्टी में पहन सकती हैं।

मराठी स्टाइल साड़ी

अगर आप ऑफिस में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आलिया के जैसी मराठी स्टाइल की साड़ी कैरी करें। यह आपके लुक को स्टाइलिश बना देगा।

फ्लावर प्रिंट साड़ी

ऑफिस पार्टी में सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं, तो इस तरह की फ्लावर प्रिंट साड़ी को चुनें। आलिया ने साड़ी में बालों को खुला ही रखा है।

ब्लैक बॉर्डर साड़ी

ऑफिस गोइंग गर्ल्स ब्लैक बॉर्डर साड़ी को हर मौके पर पहन सकती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस की तरह ऑक्सीडाइज झुमके कैरी करें।

आलिया की इन साड़ियों से ऑफिस गोइंग गर्ल्स आइडिया ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aliaabhatt)