बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का फैशन और फिटनेस के लोग कायल हैं।
44 की करीना कपूर हमेशा ही हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रोमाट करती हैं। एक्ट्रेस फिट और जवां रहने के लिए हफ्ते में 5 दिन खिचड़ी खाती हैं।
करीना कपूर ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि वह खिचड़ी खाना बेहद पसंद करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं खिचड़ी खाने के 5 फायदे के बारे में।
खिचड़ी पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह हल्की होती है, जिसे डाइजेशन बेहतर होता है। हालांकि, अगर आप हफ्ते में 5 दिन खिचड़ी खाते हैं, तो कब्ज या अपच जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
अगर आप तेजी वजन कम करना चाहते हैं, तो करीना कपूर की तरह हफ्ते में 5 दिन खिचड़ी का सेवन करें। यह वजन कंट्रोल करने के लिए अच्छा है।
अगर आप खिचड़ी में मूंग, अरहर, मसूर और काफी सारी सब्जियां डालते हैं, तो यह फाइबर, मिनरल्स और विटामिन का भंडार बन जाएगी।
हफ्ते में 5 दिन खिचड़ी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। यह मांसपेशियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो हफ्ते में पांच दिन खिचड़ी का सेवन करें।
करीना कपूर की तरह आप भी अपनी डाइट में खिचड़ी को शामिल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & Canva