अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक बार फिर साथ दिखेंगे


By Amrendra Kumar Yadav23, Aug 2023 06:54 PMjagran.com

पर्दे की जोड़ियां

कई बार पर्दे की जोड़ियां दर्शकों को बहुत पसंद आती हैं और फिल्ममेकर्स भी इन जोड़ियों के साथ फिल्म करना चाहते हैं।

अक्षय और रवीना की जोड़ी

यह जोड़ी पर्दे की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। एक बार फिर से दर्शक इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी को साथ देख सकेंगे।

वेलकम 3

ऐसा कहा जा रहा है  कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से वेलकम 3 में देखने को मिलेगी।

आधिकारिक पुष्टि

हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया में इसके चर्चे हैं कि वेलकम 3 में इनकी जोड़ी दिखेगी।

दर्शकों में खुशी

हाल ही में ये खबर आई थी कि इस फिल्म में अक्षय कुमार अरशद वारसी और संजय दत्त नजर आएंगे। इसके बाद आए इस नए अपडेट से दर्शकों में काफी खुशी है।

19 साल बाद आएंगे एक साथ

अगर ये मीडिया रिपोर्ट्स सच निकलती है तो दोनों को 19 साल बाद एक साथ किसी फिल्म में देखा जा सकेगा।

2004 में साथ

इससे पहले दोनों को 2004 में 'पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी' में देखा गया था।

90 के दशक में साथ की कई फिल्में

दोनों ने 90 के दशक में कई फिल्में साथ की थी और एक वक्त में दोनों की डेटिंग की अफवाह भी उड़ने लगी थी।

अक्षय के साथ कैटरीना

वेलकम में अक्षय के साथ कैटरीना दिखी थी, वहीं इसके सीक्वल वेलकम बैक में जॉन अब्राहम के साथ श्रुति हासन ने रोल किया था।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM