टीवी और फिल्मों की शानदार एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आकांक्षा पुरी ने कई शानदार शोज में काम किया है और अपनी पहचान हासिल की है।
आपको बता दें कि आकांक्षा पुरी 35 साल की हैं और अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। 30 प्लस आकांक्षा पुरी की फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
आकांक्षा पुरी बहुत फिट हैं और आज हम आपको एक्ट्रेस की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।
बॉडी को फिट रखने के लिए आकांक्षा पुरी योग करती हैं। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब आकांक्षा पुरी योग नहीं करती, एक्ट्रेस रोज योग करती हैं।
योग के अलावा आकांक्षा पुरी जिम में भी बहुत पसीना बहाती हैं। जिम में एक्ट्रेस कार्डियो और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं।
आकांक्षा पुरी के दिन की शुरुआत एक ग्रीन टी से होती है। ग्रीन टी से फैट लॉस जर्नी में मदद मिलती है और वेट लूज होता है।
आकांक्षा पुरी एक्सरसाइज के अलावा खाने पर भी बहुत फोकस करती हैं। एक्ट्रेस प्रोटीन से भरी हुई डाइट लेती हैं।
हाई प्रोटीन डाइट के अलावा आकांक्षा पुरी लो कार्ब खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस वो खाना खाती हैं जिसमें कार्ब्स की मात्रा कम हो।