दुल्हन भी हो जाएगी फेल, जब पहनेंगी आकांक्षा पुरी जैसे Bold लहंगे


By Shradha Upadhyay27, Sep 2024 05:42 PMjagran.com

टेलेंटिड अभिनेत्री आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी टीवी और फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में आने के बाद अपनी खास पहचान बनाई।

आकांक्षा पुरी फैशन डीवा

अभिनेत्री अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक काफी यूनिक और अट्रैक्टिव होता है।

आकांक्षा पुरी बोल्ड लहंगे

आज हम आपके आकांक्षा पुरी के बोल्ड लहंगे लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप वेडिंग में पहनकर दुल्हन की चमक भी फीकी कर सकती हैं।

नियोन सिल्वर वर्क लहंगा

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर नियोन कलर के सिल्वर वर्क लहंगे में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो लहंगे और डीप नेक चोली में कहर ढ़हा रही हैं।

मल्टीकलर लहंगा

अभिनेत्री का मल्टीकलर लहंगा स्वीट हार्ट नेक चोली लुक काफी यूनिक लग रहा है। इसके संग बिग झुमके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

सिक्विन वर्क लहंगा

आप वेडिंग सीजन में आकांक्षा के जैसा सिक्विन वर्क लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे लहंगे यंग गर्ल्स पर काफी हॉट लगते हैं।

क्रेप ग्रीन लहंगा

एक्ट्रेस का क्रेप फैब्रिक ग्रीन लहंगा हैवी वर्क चोली लुक शानदार लग रहा है। इस तरह के लहंगे सिंपल दिखने के साथ ब्यूटीफुल लुक भी देते हैं।

रेड एम्ब्रॉडयरी लहंगा

आप आकांक्षा पुरी के इस हैंड वर्क एम्ब्रॉडयरी वाले लहंगे से भी आइडिया ले सकती हैं। ये भी वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट रहेंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ