जिंदगी से हारकर इन 10 सितारों ने लगाया मौत को गले


By Tanya Arora27, Mar 2023 07:03 PMjagran.com

आकांक्षा दुबे

25 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके ब्वॉयफ्रेंड संग कुछ समय से उनकी तनातनी थी, जिसकी वजह से एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।

तुनिषा शर्मा

24 दिसम्बर 2022 को 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' की एक्ट्रेस तुनिषा का निधन हो गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि उन्होंने अपने को-एक्टर शीजान के मेकअप रूम में आत्महत्या की थी।

कुशल पंजाबी

लक्ष्य और धनाधन गोल जैसी फिल्मों में नजर आए कुशल पंजाबी का भी 42 साल की उम्र में निधन हो गया था। एक्टर पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।

सेजल शर्मा

दिल तो हैप्पी है जी' फेम एक्ट्रेस अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर की थी। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने बताया कि पिता की खराब सेहत की वजह से वह काफी तनाव में थीं।

प्रेक्षा मेहता

'क्राइम पेट्रोल' जैसे शोज में नजर आ चुकी प्रेक्षा मेहता ने इंदौर में घर पर फांसी लगाकर सुसाइड किया था। प्रेक्षा के निधन के बाद उनके पिता ने बताया था कि लॉकडाउन में वह घर आई थीं और काम न मिलने की वजह

मनमीत ग्रेवाल

टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। एक इंटरव्यू में उनके खास दोस्त मंजीत ने बताया था कि एक्टर आर्थिक तंगी से परेशान थे। लॉकडाउन की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा था।

वैशाली ठक्कर

16 अक्टूबर 2022 को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया था। अपनी मौत से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने राहुल नवलानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

समीर शर्मा

कहानी घर-घर की एक्टर समीर शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब घर से दुर्गन्ध आने लगी तो लोगों को ये पता चला कि उनका निधन हो गया है।

प्रत्युषा बनर्जी

बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी का निधन साल 2016 में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड से पूछताछ हुई थी।

अनुपमा पाठक

आकांक्षा दुबे से पहले अनुपमा पाठक ने 40 साल की उम्र में फांसी लगाकर सुसाइड जैसा कदम उठाया था। वह अपनी मौत से कुछ समय पहले ही लाइव आई थीं और उन्होंने एक लास्ट पोस्ट भी डाला था।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ