Ajay Devgn के करियर की 6 बड़ी फ्लॉप फिल्में


By Shradha Upadhyay09, Aug 2024 04:11 PMjagran.com

बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट, सुपरहिट और फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। फैंस एक्टर की एक्टिंग के दीवाने हैं।

अजय देवगन फ्लॉप फिल्म्स

आज हम आपको अजय देवगन के करियर की बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिनसे एक्टर को काफी उम्मीद थी।

औरों में कहां दम था

हाल में 2 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'औरों में कहां दम था' एक्टर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

मैदान

इसी साल 2024 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' से भी निराशा हाथ लगी। फिल्म दर्शकों को कुछ खास अच्छी नहीं लगी।

थैंक गॉड

वही साल 2022 में आई फिल्म 'थैंक गॉड' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत भी नजर आए थे।

सत्याग्रह

अजय देवगन, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन स्टारर मूवी 'सत्याग्रह' भी एक्टर के करियर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

हिम्मतवाला

साल 2013 में रिलीज हुई अजय देवगन, तमन्ना भटिया की कॉमेडी और एक्शन फिल्म 'हिम्मतवाला' भी फ्लॉप रही थी।

ओमकारा

साल 2006 में रिलीज हुई करीना और अजय की यह मूवी भी उनके करियर की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ