Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों के आर्थिक मामलों में हो सकती है प्रगति


By Abhishek Pandey12, Dec 2022 10:02 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क दैनिक राशिफल

स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल

धर्म गुरु या राजनेता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

तुला दैनिक राशिफल

रचनात्मक कार्य सार्थक होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल

भावुकता में नियंत्रण रखें। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक या व्यावसायिक तनाव आ सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन दैनिक राशिफल

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।