Aaj ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों के लिए शुभ संकेत, होंगे सफल


By Ashish Mishra13, Nov 2023 10:11 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा आदि में जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई डील आज हो सकती है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा डिसीजन फैमिली को लेकर लेना पड़ सकता है, इससे आपका मन भी दुखी रहेगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करें।

कन्या राशिफल

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल

आज आपका दिन उदासी से भरा रहेगा। आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। साथ ही आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा धोखा आज उठा सकते हैं।

मकर राशिफल

आज आप अपने लिए कुछ बातों को सोचकर चिंतित हो सकते हैं, जिसमें एक बात आपका स्वास्थ्य होगा। कुछ दिनों दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ की विवाद में आज आप आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में है आज नुकसान होने की संभावना है।

मीन राशिफल

आज आप किसी कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आप किसी नए काम का विचार बना रहे हैं, उस कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन सफलता आपको मिलेगी।